रसूलपुर की जनता से किया अपना वादा संसद श्री रुडी ने किया पूरा, मिला नया सब स्टेशन

सारण, 22 मई, 2018 :रसूलपुर को जनता से संसद राजीव प्रताप रुडी ने अपना किया हुआ वादा पूरा कर दिया है। अब शीघ्र ही वहां 133/11 केबी के पावर सब स्टेशन के निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जायेगा। 3.35 करोड़ कि लगत वाली इस योजना का कार्य आवंटित हो गया है, शीघ ही संसद श्री रुडी इसका शिलान्यास करेंगे। बिदित हो की रसूलपुर में ग्रिड स्थापित होने के बाद वहां की जनता ने एक अलग पावर सब स्टेशन की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। जब संसद श्री रुडी उनसे मिले तो वादा किया कि एक सब स्टेशन का निर्माण अवश्य करवाएंगे। इसके लिए श्री रुडी ने एक टीम बनाई जो इस कार्य को अंजाम तक ले आई।
श्री रुडी ने सब स्टेशन के निर्माण के विभागीय प्रधान सचिव श्री प्रत्यय अमृत से मुलाकात की और इसकी आवश्यता के सन्दर्भ में जानकारी दी। समय समय पर श्री रुडी अपनी इस योजना को मूर्त रु देने के लिए अधिकारियो से संपर्क करते रहे। आज जब रसूलपुर की जनता को मांग पूरी हो रही है तो सभी खुश है और अपने संसद को धन्यवाद दे रहे है।ग्रामीणों का मानना है कि सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी का विकास के विविध आयामो को अंजाम देते हुए अपने जिले को देश के आदर्श जिला के रूप में स्थापित करने का प्रयास जारी है। इसी कड़ी में अब रसूलपुर में 133/11 केबी के स्थापित होने वाला यह नया पावर सब स्टेशन का भी नाम जुड़ गया है।
बताते चले की परियोजना को फलीभूत करने की जिम्मेदारी मेस० ए के एस वेंचर्स प्र०लि० को मिला है। 3.35 करोड़ की लागत से बनाने वाले सब स्टेशन रसूलपुर की जनता बहु खुश है।
संसद श्री रुडी ने कहा कि विकास का मूल होती है बिजली। बिजली की आपूर्ति पर ही उस क्षेत्र का विकास निर्भर करता है। श्री रुडी ने बताया कि अब छपरा के घरेलु उपभोक्ताओं के साथ-साथ औद्योगिक और कृषको को भी बिजली की कमी की फजीहत नहीं झेलनी पड़ेगी। सभी वर्ग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति होगी। उन्होंने बताया कि हमारा प्रयास सारण में विकास को अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचने का है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में सबका विकास हो रहा है। सारण की जनता का सहयोग मुझे प्रेरणा देता है।