लखनऊ मे सनसनी,गोमती नदी मे मिली पुलिस कांस्टेबल की लाश,हत्या की आशंका
शीतल गुप्ता ब्यूरोचीफ,बलिया
लखनऊ (यूपी) 4 जून। उत्तर-प्रदेश की कानून व्यवस्था की हाल ऐसी हो गई की जिनके भरोसे पूरी जनता सुरक्षित रखने की उम्मीद अब वही ख़ाकी की वर्दी भी सुरक्षित नहीं है।बीते कुछ दिनों से पुलिस कर्मियों की ताबड़तोड़  हत्याएं हो रही जो एक बेहद गंभीर मुद्दा है ।
अभी बीते दिनों बिजनौर मंडावर थाने के बाला वाली चौकी पर तैनात चौकी इंचार्ज सहज़ोर मलिक  की बदमशों ने निर्मम हत्या कर दिया था । वही अभी ताज़ा मामला प्रदेश की राजधानी लखनऊ मे देखने को मिला , जहाँ गोमती नगर थानाक्षेत्र स्थित सीओ गोमती नगर के कार्यालय के ठीक पीछे गोमती नदी मे एक पुलिसकर्मी की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी । पुलिसकर्मी अपने पूरे वर्दी मे था । वर्दी पर लगे नेमप्लेट पर अंकित पीएनओ नंबर से मृतक की पहचान हुई । मृतक पुलिसकर्मी के परिजनों मे हत्या की आशंका जताया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से जनपद बांदा निवासी मनोज कुमार शुक्ला (42) इन्दिरा नगर सेक्टर 19 मे सपरिवार रहते थे । मनोज लखनऊ मे एडवोकेट जनरल यूपी राघवेंद्र कुमार सिंह की सुरक्षा मे तैनात थे । बीते 30 मनोज की ड्यूटि ट्रान्सफर कर दी गयी थी जिसके वजह से इनको 1 जुलाई को पुलिस लाइन मे आमद करानी थी ।मनोज एडवोकेट जनरल के घर से आखिरी ड्यूटि करने के बाद अपने इन्दिरा नगर स्थित आवास गए व अपना राइफल रखे उसके कुछ देर बाद कहीं निकल गए । मृतक के भाई विनीत शुक्ला ने बताया की उनके भाई ड्यूटि के सिलसिले मे अक्सर बाहर रहते थे इसलिए किसी ने गुमसूदगी दर्ज़ नहीं कराई गयी ।
सोमवार शाम तकरीबन 4:30 बजे गोमती नगर के रिवर फ्रंट के समीप स्थित सीओ गोमती नगर के कार्यालय के पीछे मनोज की लाश मिली।सूचना पर स्थानीय पुलिस के अलावा एडीजी अभय प्रताप व एसएसपी लखनऊ दीपक कुमार भी मौके पर पहुंचे।