बीएड सत्र 2017-19 के द्वितीय वर्ष में पूर्व के निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने की नीयत से बलपूर्वक शपथ लेने का AISF ने किया विरोध

छपरा : बी०एड० सत्र 2017-19 के द्वितीय वर्ष छात्रों से पूर्व से निर्धारित फी वसूली के साथ दबाव दे शपथ पत्र भरवाने को राज्य पार्षद अमित नयन ने विरोध किया और कहा की AISF कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।सडक़ों से सदनों तक हमारा संधर्ष न्याय नहीं मिलने तक आंदोलन करते रहेगा।AISF द्वारा बताया गया की छात्रों से जबर्दस्ती शपथ-पत्र पर हस्ताक्षर करा वसूली जा रही है।राज्यपाषर्द अमित नयन ने कहाँ कि पहले छात्रों को गुमराह कर 42,000 राशि अदा करने के लिए कहा गया।जब छात्र द्वितीय वर्ष का शुल्क जमा करने गये तो, वहाँ सबसे पहले उन्हें एक शपथ-पत्र बलपूर्वक भरने पे छात्रों को मजबूर कर कहा जा रहा है, कि माननीय उच्च न्यायालय एवं राज्यभवन द्वारा जारी शुल्क1,50840 रुपये आपको अदा करनी हीं होगी।फिलहाल 42,000 की राशि आपलोग अदा करें,शर्तानुसार शेष राशि विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित समय पे आपलोग उसका भुगतान करेंगे।इसके प्रमाण के लिये AISF ने शपथ पत्र की कॉपी मीडिया को दी गई है। उन्होंने कहा की छात्रों के साथ सरकार एवं विश्वविद्यालय घिनौनी साजिश रच उन्हें शोषित कर उन्हें उच्च शिक्षा से वंचित करने का पुरा प्रयास कर रही है।