छपरा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात छपरा सारण के प्रत्येक बूथ पर सुनी गई। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा के नेतृत्व में एसडीएस स्कूल में मन की बात को सुना गया। प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में भारत के लिए पदक लेकर आने वाले सभी खिलाड़ियों को याद किया तथा बधाई और शुभकामनाएँ भी दी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मन की बात में वनस्पति में उपस्थित औषधि के बारे में भी बताया तथा उसके महत्व को समझाया। 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट डे के बारे में भी बताया तथा वह देश के महत्वपूर्ण अंग है उनके विषय में भी चर्चा। कोरोना के बीमारी से लड़ने के लिए देश में बनी वैक्सीन को लेने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने मन की बात में प्रेरित किया। कोरोना प्रोटोकॉल को पालन करने पर भी विशेष जोर दिया और कोरोना बीमारी से मरने वाले लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा के नेतृत्व में एसडीएस स्कूल में पूर्व प्राचार्य अरुण सिंह, हरि नारायण सिंह, जिला महामंत्री शांतनु कुमार, जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल, जिला प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह, जिला मंत्री सत्यानंद सिंह, सुपन राय, विनोद सिंह, शत्रुघ्न चौधरी, अनूप कुमार यादव, सभी विधान सभा प्रभारी, सभी मंडल अध्यक्ष, सभी मंडल प्रभारी, सभी विधायक विधायक, सभी पूर्व विधायक ने यशस्वी प्रधानमंत्री की मन की बात को सुना।