सऊदी अरब की बढ़ी मुश्किले,अलकायदा का समर्थन का लगा आरोप
दैनिक खोज खबर(डेस्क)
अमरीका में ग्यारह सितंबर की घटना में मारे गये लोगों के परिजनों ने एक जुट होकर सऊदी अरब पर अलक़ायदा आतंकवादी गुट का व्यापक समर्थन करने का आरोप लगाते हुए रियाज़ के विरुद्ध शिकायत की है।
इस शिकायत पर हस्ताक्षर करने वालों ने सऊदी अरब की सरकार पर आरोप लगाया है कि वह विमान हाई जैक करने वाले अलक़ायद के कम से कम तीन सदस्यों के बारे में जानकारी रखता था।
प्रमाणों से पता चलता है कि ग्यारह सितंबर की घटना में लिप्त कुछ लोगों के सऊदी राजकुमार बंदर बिन सुल्तान के साथ अप्रत्यक्ष और टेलीफ़ोनी संपर्क थे किन्तु अमरीका में मौजूद सऊदी अरब की समर्थक लाबी और अधिकारी, इस घटना में सऊदी अरब की भूमिका पर पर्दा डालने के प्रयास में हैं।
यह शिकायत सोमवार को मेन्हटन फ़ेडरल कोर्ट में पेश की गयी।