दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
सरकार द्वारा प्रस्तावित NMC बिल के विरोध में राष्ट्रीय IMA के आह्वान पर आज पश्चिम चंपारण जिला IMA इकाई सुबह6बजे से शाम 6 बजे तक धिक्कार दिवस के रूप में हड़ताल पर रहेगी। इस दौरान जिले के सभी नर्सिंग होम एवं सरकारी अस्पताल OPD बन्द रहेगी। सिर्फ
इमरजेंसी सेवा केवल सरकारी अस्पताल में चालू रहेगी। उक्त जानकारी जिला आईएमए के मीडिया प्रभारी डॉ उमेश कुमार ने दी.