सारण :जिला शतरंज संघ के मेजबानी में शतरंज बाल महोत्सव 2017 सम्पन्न

छपरा
शतरंज बाल महोत्सव 2017 जिस का आयोजक छपरा जिला शतरंज संघ है। रविवार को शहर के भगवान बाज़ार के सिलसिला पैलेस में संपन्न हुआ । आज के समापन सत्र के अध्यक्ष डॉक्टर सत्येंद्र कुमार वर्मा ,आयोजन अध्यक्ष सुमन कुमार वर्मा संघ के सचिव मनोज कुमार वर्मा ‘संकल्प’ ,आयोजन सचिव यशपाल कुमार सिंह संरक्षकमंडल- हरेंद्र सिंह ,देव कुमार सिंह ,कोषाध्यक्ष विकी आनंद ,सत्येंद्र कुमार , सीमा सिंह वॉलीबॉल के सचिव अमित सौरव, श्वेतांक राय पप्पू आदि ने संबोधित किया तथा विजेताओं को शुभकामना दी ।संघ के सचिव मनोज कुमार वर्मा ने आज ‘द स्कूल ऑफ चैस’ की घोषणा की जो आगामी 24 दिसंबर से चिल्ड्रन डिलाईट स्कूल में 11:00 बजे दिन से आरंभ होगा ।मुख्य निर्णायक अरविंद कुमार सिंह ने बच्चों को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएँ दी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पी आर ओ प्रकाश रंजन ,अली अहमद, कुमार शुभम, सनी सिंह ,धनंजय कुमार सौरभ ,भारती ,नितेश, रणधीर ,अताउल्लाह ,विकास समर आनंद , रोहित प्रधान अलका ,ज्योति , साकेत श्रीवास्तव आदि मौजूद थे ।
इस आयोजन मे ओवरआल चेम्पियन – भागवत विद्यापीठ स्कूल ,रनर सेंट्रल पब्लिक स्कूल छपरा ।
उक्त जानकारी संयुक्त पी आर ओ अली अहमद ने दी ।




Recent Comments