बिहार में ऑनलॉक : 01 का गाइडलाइन आज से प्रभावी

पटना। बिहार में लॉकडाउन को खत्म कर दिया गया है और ऑनलाक :01के गाइडलाइन का पालन आज 09जून से 15जून तक होगा। अब शाम 7 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। निजी वाहन से आवागमन हो सकेगा। ऑनलाइन शैक्षणिक कार्य भी होंगे।बिहार सरकार के आपदा समूह की बैठक में जो निर्णय लिया है, उसके मुताबिक अब दुकानें शाम 5 बजे तक खुलेंगी।लॉकडाउन खत्‍म करने के बारे में निर्णय बिहार के आपदा प्रबंध समूह की बैठक में हुआ।अल्टरनेट डे दुकानें खोलने के नियमों और शर्तों को जिला प्रशासन अलग से आदेश जारी करेगा।

सीएम नीतीश ने लॉकडाउन खत्‍म करने के ऐलान के साथ ही अपने ट्वीट में कहा कि लॉकडाउन में कोरोना संक्रमण में कमी आई है। इस वजह से लॉकडाउन खत्‍म करते हुए शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक रात का कर्फ्यू जारी रहेगा। सरकारी और निजी कार्यालयों में शाम चार बजे तक काम होगा। सिर्फ 50 प्रतिशत अधिकारियों-कर्मचारियों को ही बुलाया जा सकेगा। दुकानों के खुलने की अवधिक शाम पांच बजे तक बढ़ा दी गई है।

अनलॉ‍क की गाइडलाइन, एक नजर

● दुकानें सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक खोली जाएंगी।
● दुकानों को एक दिन अंतराल कर अल्‍टरनेट दिन खोलने का नियम जारी रहेगा।
● दिन में गाड़ियों के परिचालन पर रोक नहीं रहेगी।
● निजी व सरकारी कार्यालय 50 फीसद उपस्थिति के साथ सायं चार बजे तक खोले जा सकते हैं। ● सरकारी कार्यालयों में बाहरी लोगों का प्रवेश नहीं रहेगा।
● रेज्ञटोरेंट व होटल आदि सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक खुलेंगे, लेकिन केवल टेक-अवे सर्विस के लिए। व‍हां बैठकर भोजन करने पर प्रतिबंध जारी रहेगा।
● शिक्षण संस्‍थान बंद रहेंगे। परीक्षाएं नहीं होंगी। ऑनलाइन शिक्षा की व्‍यवस्‍था की जा सकती है।
● सार्वजनिक परिवहन के वाहनों में क्षमता के 50 फीसद पैसेंजर बैठाए जाएंगे।
● नाईट कर्फ्यू शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा।
● अनलॉ‍क की पूरी गाइडलाइन के लिए नीचे दिए बिहार सरकार के गृह विभाग के आदेश को पढ़ सकते हैं।