मगाईडीह में एनएसएस स्वयंसेवकों ने आपदा प्रबंधन एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिये चलाया अभियान

छपरा : राजेंद्र कॉलेज एनएसएस इकाई द्वारा मगाईडीह गांव में एनएसएस समन्वयक प्रोफेसर हरिश्चंद्र एवं कार्यक्रम पदाधिकारी सह नोडल अफसर प्रो• विभु कुमार के निर्देशानुसार कार्यक्रम का आयोजन टीम लीडर आलोक कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।गुरुवार को गांव में बरसात को लेकर सतर्क रहने और स्वच्छ पानी पीने को किया जागरूकता अभियान चलाया गया। मगाईडीह के आसपास केग्रामीणों को आपदा प्रबंधन के बारे में जागरुक किया गया तथा बरसात में सफाई व्यवस्था के प्रति सचेत रहने व स्वच्छता बनाए रखने को प्रेरित किया एनएसएस टीम लीडर आलोक गुप्ता ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए आग्रह किया और अगर अपने घर को स्वच्छ रखेंगे तभी मेरे पंचायत प्रखंड जिला राज्य तब देश स्वच्छ होगा एवं स्वच्छता के बारे में बताते हुए कहा कि आज के समय में जैसा पूरे देश में स्वच्छता अभियान की लहर है हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वच्छ भारत इंटर्नशिप एवं स्वच्छ भारत अभियान और विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों को लोगों के माध्यम से जागरुक फैलाने का कार्य कर रहे हैं। ग्रामीणों ने भी एनएसएस के कार्यक्रमों की सराहना की। राहुल ने कहा आज के सभी वर्गों को आगे आना चाहिए तभी सरकार द्वारा चलाए गए कार्यक्रम सार्थक होंगे ।आलोक ने कहा स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है असली पूजा साफ सफाई और स्वच्छ रहने में है उन्होंने कहा कि बापू के देखे सपने संवारे मेआज एनएसएस युवा ने अपना अहम योगदान दे रहा है।राहुल ने कहा आज स्वच्छता अभियान सिर्फ अभियान बनकर ना रह जाए इसलिए इसलिए सबको आगे आकर अपना योगदान देना चाहिए। प्रधानमंत्री के आह्वान को गंभीरता से लेते हुए नए भारत के प्रति अपनी भूमिका निभाएं। ग्रामीणों मे काशी महतो,देवीलाल महतो,मंहत महतो, प्रमोद कुमार ,राजकुमार इत्यादि मौजूद थे।




Recent Comments