दुखद : आमडाढ़ी गांव में करंट लगने से बच्चे की मौत
पंचायत की मुखिया का था बेटा
दैनिक खोज खबर डेस्क
एकमा प्रखण्ड क्षेत्र के आमडाढ़ी पंचायत की मुखिया के बेटे की करंट लगने से मौत मंगलवार को हो गयी। बताया जाता है कि पंचायत की मुखिया चँदा देवी का दो वर्षीय पुत्र सुशांत सिंह घर मे खेल रहा था तभी खेलते खेलते वह मोटर के पास चला गया जहाँ वह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया।
आनन फानन में परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

गांव में छोटे बच्चे की मौत से पुरे गांव में मातम है वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
आपको बता दे कि चन्दा देवी भरत सिंह की पत्नी है।




Recent Comments