बिहार पुलिस : सिपाही बहाली के लिए 20 जनवरी की रद्द परीक्षा 8 मार्च को होगी, नोटिफिकेशन जारी

दैनिक खोज खबर, सेंट्रल डेस्क : केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा विज्ञापन संख्या 2/2019 के तहत बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए थे।

इस आवेदन के बाद अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा के लिए 20 जनवरी की तिथि निर्धारित की गई थी। 20 जनवरी को आयोजित होनेवाली सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा दो पालियों में होनी थी लेकिन अपरिहार्य कारणों से 20 जनवरी को होनेवाली यह लिखित परीक्षा रद्द कर दी गयी।

अब 20 जनवरी को होनेवाली यह परीक्षा 8 मार्च को होगी। 8 मार्च को यह परीक्षा दो पालियों में यथा 10 बजे से 12 बजे तक व 14 बजे से 16 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए केन्द्रीय चयन पर्षद ने निर्देश जारी किया है।

केन्द्रीय चयन पर्षद ने जारी निर्देश में कहा है कि पूर्व में जिन बच्चों ने 20 जनवरी की परीक्षा के लिए वेबसाइट से जो एडमिट कार्ड डाऊनलोड किया था उसके जगह पर अब नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। नया एडमिट कार्ड का ई कार्ड वेबसाइट www.csbc.bih.nic.in से 20 फरवरी से डाउनलोड किया जा सकेगा।

आयोग ने यह भी कहा है कि यदि किसी कारणवश अभ्यर्थी अपना ई एडमिट कार्ड डाऊनलोड नहीं कर सकें हो तो वैसे अभ्यर्थी 4 मार्च व 5 मार्च 2020 को सुबह 10 बजे से 5 बजे के बीच मे केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के कार्यालय से अपना डुप्लीकेट ई एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन यहाँ देखें :-

News Input : Vinit Kumar