इजरायली दंपति ने किया रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी का भ्रमण

परवेज अख्तर/सिवान;मैरवा(सिवान)।गार्नेट फाउंडेशन ऑफ मुम्बई के डायरेक्टर रोमियोल मोसे,उनकी पत्नी मूसा एवं पुत्री मिशेल तथा गार्नेट फाउंडेशन ग्रुप ऑफ कम्पनीज के डायरेक्टर सुरेन्द्र साह सहित राजपुर पंचायत के मुखिया विमलेश प्रसाद सहित दर्जनों लोग मैरवा प्रखंड स्थित लक्ष्मीपुर गाँव में रानीलक्ष्मिबाई स्पोर्ट्स एकेडमी का भ्रमण कर खिलाडियों से बात किया तथा उनके द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में सहभागिता पर चर्चा की ।निदेशक रोमियोल ने कहा कि पत्र-पत्रिकाओं में बहुत पहले से रानिलक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी की खिलाडियों के प्रदर्शन से संबंधीत जानकारियों से प्रभावित होकर सुरेन्द्र साह से योजना बनाकर यहाँ मिलने आये ।उन्होनें बताया कि इतने छोटे-छोटे खिलाड़ीयों के प्रदर्शन से हम सभी काफी प्रभावित हैं की एकदम से ग्रामीण परिवेश में पलने वाली बेटियाँ पढाई के साथ_ साथ खेल का अभ्यास कोच संजय पाठक के नेतृत्व में कर रही हैं और राष्ट्रीय तथा अन्तरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओ मे भाग ले रही हैं वो भी बिना किसी सरकारी सहायता के विश्वाश ही नहीं हो रहा है ।यही नहीं खेल कोटे से नौकरी भी प्राप्त कर अपनी आर्थिक स्थिति भी मजबूत बना रही हैं ।इजरायली दम्पति ने रानीलक्ष्मिबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के रसोईघर,स्नानागार,शौचालय की साफ- सफाई को भी देखा तथा स्वच्छता की सराहना की ।वही रोमियोल की पत्नी मूसा और पुत्री मिशेल खिलाडियों से मिलकर काफी भावूक हो गई उन्होँने कहा की इतने छोटी-छोटी बेटियों को खेलते देखकर तथा इनके द्वारा दिये गये प्यार और स्नेह ने हमारा मन मोह लिया है वास्तव में भारत एक महान देश है और यहाँ के नागरिक भी महान हैं ।इस अवसर पर डायरेक्टर सुरेन्द्र साह ने बताया की हमारा फाऊंडेशन भारत के स्कील इण्डिया के तहत युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग करेगा उसी के तहत हमलोग रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा खेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो को देखने-सुनने आये हैं और इनके बेहतरी के लिए हम क्या कर सकते हैं इसकी योजना बनाने आये हैं ।संस्थान के निदेशक संजय पाठक ने बताया की इजयरायली परिवार के यहाँ आने से तथा निदेशक सुरेन्द्र साह के आश्वासन के बाद हम सभी के आशा की नई किरणें जगी है,हम गार्नेट फाउंडेशन,तेतरी देवी मेमोरियल ट्रस्ट,आई एम ए सिवान के साथ मिलकर ग्रमीण क्षेत्रों में शिक्षा एवं खेल के क्षेत्रों में एक कृतिमान बनाएँगे ।इसके पूर्व सभी आगत मेहमानों को पुष्प गुच्छ,माला पहनाकर, अक्षत चंदन,आरती उतारकर स्वागत किया गया।इस अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी निशा कुमारी,राधा कुमारी,खुशबू कुमारी,रागिनी कुमारी ,एकेडमी इंचार्ज सलमा खातून,ऊषा कुमारी,प्रियंका कुमारी,पुतल कुमारी,अन्तिमा कुमारी,चंदा कुमारी,शुशिल यादव,विवेक कुमार सिंह,राजकुमार ठाकुर सहित सैकड़ो की संख्या में खिलाड़ी और ग्रामीण उपस्थित रहे ।