ट्रेन दुर्घटना में जख्मी युवक की हुई मौत, राजापट्टी का था युवक
मढ़ौरा (सारण)।
तेजपुरवा हाल्ट के पास ट्रेन से गिरकर बुरी तरह से जख्मी हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई । मृतक की पहचान राजापट्टी निवासी स्व जमुना साह के पुत्र 23 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में हुई है । घटना की सूचना के बाद शनिवार की देर संध्या परिजन मढ़ौरा रेफरल अस्पताल पहुंचे और मृतक की पहचान की । मृतक एक भाई और दो बहन था । परिजनों के मिली जानकारी के अनुसार युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था । वह राजापट्टी से किसी कारण से छपरा जा रहा था । इसी दौरान तेजपुरवा हाल्ट स्टेशन के करीब उत्तरी ढ़ाला के पास ट्रेन से गिरकर बुरी तरह से जख्मी हो गया था । जख्मी युवक को स्थानीय लोगों ने मढ़ौरा रेफरल अस्पताल पहुंचाया था । जहां उसका इलाज किया जा रहा था लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मृत्यु हो गई थी । युवक की मृत्यु और परिजनों द्वारा उसकी पहचान कर लेने के बाद मढ़ौरा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया था ।




Recent Comments