मांडलगढ़ राजस्थान: उप चुनाव: कांग्रेस होगी एकजुट,भाजपा होगी बैकफूट
🌈 मांडलगढ़ [ दिलीप मेहता ].✍🏻.कांग्रेस की गुटबाजी के कारण भाजपा की जीत पर अब विराम लगता दिखाई दे रहा है और कांग्रेस अब एकजूट की राह पर दौड रही है तो अब भाजपा बैकफूट की और दिखाई दे रही है ? यह उप चुनाव कांटे की टक्कर वाला होगा इसमें कोई संदेह नहीं है।
विशेष जानकारी के अनुसार अलवर व अजमेर लोकसभा उपचुनाव के साथ मांडलगढ़ विधानसभा उपचुनाव के मध्य नजर कांग्रेस आलाकमान ने भीलवाडा से दिग्गज नेता रामलाल जाट , धीरज गुर्जर सहित बडे नेताओ तथा मांडलगढ़ से भी मुख्य चुनाव लडने वाले दावेदारो को 3 जनवरी को दिल्ली बुलाने की जानकारी मिली है।
जानकारी के अनुसार पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी राजस्थान से बुलाये गये नेता गणो व दावेदारो के साथ साथ अशोक गहलोत , सीपी जोशी व सचिन पायलेट के साथ विचार विर्मश करेगे । अगर यह पहल सार्थक होती है और सभी एक नाम पर राजी होकर एकजूट होगे तो कांग्रेस की ताकत बढ़ जायेगी और भाजपा के सामने यह बडी चुनोती होगी।
जानकार सूत्रो के अनुसार बुलाये गये नेता 2 जनवरी रात को रवाना हो जायेंगे और 3 जनवरी को राहुल गांधी से मिलेगे । कांग्रेस की यह पहल भाजपा के लिये सिरदर्द साबित होगी । मांडलगढ़ विधानसभा क्षैत्र में अब तक कांग्रेस में पिछले काफी समय से गुटबाजी पनप रही थी जिससे नुकसान हो रहा था लेकिन अब इस पर दिल्ली में एकजूटता की मोहर लगने की संभावना के कारण कांग्रेस इस उपचुनाव मे मजबूती के साथ खडी होगी तो भाजपा आपसी खिचतान व गुटबाजी मे ही उलझती दिखाई देगी।
मांडलगढ़ विधानसभा सीट के उपचुनाव में में कांग्रेस की ताकत एकजुटता पर टिकी होगी तो भाजपा की ताकत सरकार के दम पर ही टिकती दिखाई देगी ? सरकार भाजपा की होने का लाभ भाजपा के पक्ष में रहेगा लेकिन अब कांग्रेस में दिल्ली हाईकमान तो भाजपा में प्रदेश आलाकमान के बीच यह चुनाव कांटे की टक्कर लिये दिखाई देगा जिसमें हार – जीत का अंतर कम ही रहेगा ऐसा अनुमान आमजन महसूस कर रहा है । देखे अब ऊपरी दखल से चुनावी ऊंट किस करवट बैठेगा कहना मुश्किल होगा और आने वाला समय किसके पक्ष में छलकेगा ,,, यह .. राम ही जाने ?? 🤷♀ 🤷🏼♂




Recent Comments