सारण :पुलिस ने चिन्हित शराब व्यापार स्थल को किया सील,दिखी कानून मे खामियां

दैनिक खोज खबर ब्यूरो ,सारण
मढ़ौरा (सारण)
बिहार मे शराब बंदी के बाद भी शराब के धंधे मे लिप्त कारोबारियों के खिलाफ पुलिस कारवाई जारी है ।फ़िर भी धंधेबाजो मे कानून का भय पैदा नहीं हो पा रहा है ।शुक्रवार को मढौरा पुलिस ने कानून एवं सरकार के निर्देश पालन मे शराब कारोबार के चिन्हित सात स्थलों को सील तो कर दिया ।लेकिन कानूनन आगे की कारवाई काफी मुश्किल काम दिखता है ।शराब अधिनियम के तहत सील स्थलों को कुर्की और नीलामी की प्रक्रिया भी करनी है । शुक्रवार को स्थानीय प्रशासन के द्वारा प्रखंड के भिन्न- भिन्न जगहों पर पहुंच कर पुर्व में किये गये शराब व्यापार स्थल को सील किया गया । सील स्थलों में मिर्जापुर के मदन मांझी ,विरेस मांझी का कमरा ,अरुण प्रसाद के लिट्टी दुकान , पियरपुरवां के फुलेश्वर महतो का पलानि ,जगदीशपुर के सुरेन्द्र मांझी का कमरा ,बरदहियां के संजय मांझी का दो कमरा ,मढ़ौरा हरबर नाथ मंदिर के पास स्थित खंडहरनुमा कमरा ,आदि को सील किया गया ।इसमे हड़बड़ नाथ मंदिर के पास का मिल का खंडहरनुमा कमरा तो सील हो गया ।लेकिन कानूनन व्यापार करने वाले व्यक्ति की स्वामित्व तो उस कमरा पर प्रतीत नहीं होता दिख रहा है ।इसलिये इसका नीलामी एवं कुर्की की प्रक्रिया जटिल होगा।पुलिस इंसपेक्टर जयप्रकाश पड़ित ने बताया कि इन सभी स्थलों को सील कर निलाम किया जाएगा । सील के दौरान थाना के आधा दर्जन पुलिस कर्मी मौजुद थे।




Recent Comments