कर्णपुरा में बस ने ट्रांसफार्मर पोल में मारी ठोकर,बिजली आपूर्ति हुयीं बाधित

मढ़ौरा. स्थानीय थाना क्षेत्र के कर्णपुरा बाजार के पास एक यात्री बस ने बिजली पोल में ठोकर मार दी।जिससे पोल पर लगा ट्रांसफार्मर निचे गिर गया। बताया जा रहा है अमनौर की ओर से छपरा जाने वाली बस के पोल में ठोकर मार दी।जिससे बिजली का लगा ट्रासंफार्मर नीचे गिर गया। इससे बिजली पोल और ट्रांसफार्मर को नुकसान पहुंचा देख स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और कुछ देर के लिए रोड जाम कर दिया। सूचना पाकर बिजली विभाग के अधिकारी पहुंचकर मामले को शांत कराया और शीघ्र मरामती का आश्वासन देकर रोड जाम हटवाया।वहीं बस के ड्राइबर व खलासी के मौके से फरार हो जाने पर बिजली विभाग ने बस के रजिस्ट्रेशन नंबर से केस के लिये थाने में आवेदन दिया है।कनीय अभियंता निरंजन कुमार ने बताया कि बस पर कार्रवाई के लिये केस कर दिया गया हैऔर पोल और ट्रांफ़सर्मर कि शीघ्र मरामती करा बिजली चालू करा दी जायेगी।




Recent Comments