
बिग गंगा के चुनावी दंगल में उदय और गोप का आमने-सामने कार्यक्रम शनिवार को
———————————-
वंशवाद के मुद्दे पर दोनों कलाकारों की होगी भिड़ंत
———————————–
छपरा : लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की तरफ बढ़ रहे देश के राजनेता धुंआधार प्रचार-प्रसार में अपनी ताकत झोंक रहे हैं।इसमें देश की प्रिन्ट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मिडिया तक चुनावी रंग में रंगा हुआ है।लोकतंत्र के इस महापर्व में भोजपुरी चैनल बिग गंगा द्वारा तैयार किये गये मनोरंजक कार्यक्रम राग चुनावी में जिले के दो चर्चित कलाकार उदयनारायण सिंह और रामेश्वर गोप 11 मई शनिवार की शाम 6 बजे से सात बजे तक आमने- सामने होंगे।मुद्दा होगा वंश और परिवारवाद।यह मुद्दा भारतीय राजनीति के लिए बेहद ही ज्वलंत और सामयिक मुद्दा है।चैनल के प्रोग्राम एक्सक्यूटिव अमित श्रीवास्तव और प्रोजेक्ट हेड राकेश तिवारी के निर्देशन में तैयार इस कार्यक्रम में गायक उदय नारायण और रामेश्वर गोप अपने गीत संगीत के माध्यम से परिवारवाद के मुद्दे को दर्शकों के सामने रखेंगे।मनोरंजन से भरपुर इस कार्यक्रम में राजनेता की भूमिका में प्रसिद्ध नाट्यकर्मी मणिकांत चौधरी और नेत्री की भूमिका में लाडली की कला का आनंद भी दर्शक उठायेंगे।एंकरिंग में अभिनेता अभय प्रताप सिंह के शानदार अभिनय का लुत्फ उठाया जा सकता है।




Recent Comments