नौतन(सीवान)।आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने नवतन प्रखण्ड के सेमरिया पंचायत के विभिन्न गांव में जरूरत मन्द लोगो के बीच जाकर 500 कंबल वितरित किया। भयंकर ठंड में कंबल पाकर जरूरतमंद गरीब लोगों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री श्री सिंह ने कहा कि देश की विपक्षी पार्टियां भारत के सीधे साधे लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं और अफवाह है एवं भ्रम फैला रहे हैं उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून से किसी की नागरिकता को कोई खतरा नहीं है । और यह कानून हर हाल में लागू होगा ।और इससे देश की एकता और अखंडता मजबूत होगी इस अवसर पर अन्य कई भाजपा नेताओं ने नागरिकता संसोधन अधिनियम के बारे में लोगो को विस्तरित जानकारी दी। इस अवसर पर
रवि राय मुखिया सेमरिया,मनोज राय ,संदीप सिंह, मुन्ना कानू जी,गुड्डू राय, प्रमोद राय, नीरज सिंह, आकाश सिंह बाबा समेत सैकडो लोग मौजूद थे।