बेतिया – नरकटियागंज:– लालू यादव पर झुटे मुकदमे कर प्रताड़ित कर मनोबल तोड़ने का रचा गया है कुचक्र, चुनाव में जनता सिखलाएगी सबक:- विनय

:- पत्र वितरित करते जिलाध्यक्ष
न्यूज इनपुट चंदन गोयल नरकटियागंज प.चम्पारण बिहार:–
प्रखंड क्षेत्र के वस्ठा गांव स्थित युवा राजद के प्रदेश सचिव रितेश यादव के आवास पर राजद कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की गई| बैठक की अध्यक्षता राजद के किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनय यादव ने की| इस दौरान विनय यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव गरीबों के नेता हैं| लालू यादव द्वारा तानाशाही सत्ता का साथ नहीं देने के कारण उनके पिछे जहरीली ताकतों को लगाया गया, जिसके कारण आज उनको सजा भुगतनी पड़ रही है। लालू यादव द्वारा बिहार वासियों के नाम लिखी गई पत्र को बिहार के हर गांव और जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। साथ ही कहा कि मनुवादी शक्तियां न्याय के नाम पर अन्याय करती आई हैं। साथ ही श्री यादव ने कहा कि आपातकाल के दौरान भी लालू यादव को जेल में डाल दिया गया था, लौ चिंगारी में जहां परिवर्तित हुई थी वह जेल ही थी और आज वह चिंगारी मशाल बन चुकी है।तानाशाही सत्ता का साथ न देने की वजह से उनके पीछे सीबीआई तक लगा दी गई, परिवार के सदस्यों को को घसीटा गया और लालू को गिरफ्तार करने के लिए आर्मी तक बुलावा भेजा गया। लालू यादव पर झुटे मुकदमे कर उन्हें प्रताड़ित कर उनका मनोबल तोड़ने का कुचक्र रचा गया| विरोधियों को सबक सिखाने के लिए जनता कमर कस कर तैयार बैठी है |आने वाले चुनाव में इसका परिणाम भी देखने को मिलेगा |किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने मौके पर उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को लालू यादव द्वारा लिखी गई पत्र को वितरित किया और ग्रामीणों को अवगत कराया कि किस प्रकार केंद्र व राज्य सरकार सहीत देश की तीन सबसे बड़ी एजेंसियां, इनकम टैक्स, सीबीआई और ईडी, सरकार समर्पित अन्य संस्थान और कई प्रकार के जहरीले लोग गरीब के नेता लालू यादव के पीछे लगे हुए हैं| जिलाध्यक्ष ने लोगों से कहा कि आखिर तथाकथित भ्रष्टाचार के सभी मामलों में वंचित और उपेक्षित वर्गों के लोग ही जेल क्यों भेजे जाते हैं? बैठक के दौरान राजद के प्रखंड अध्यक्ष दिनेश यादव राजकिशोर यादव , आपदा प्रबंधक के प्रखंड अध्यक्ष यमुना यादव गिरधारी यादव ,विजेंद्र यादव समीम हुसैन ,सद्दाम हुसैन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे|




Recent Comments