निपनियां में हुआ रावण दहन कार्यक्रम,इसुआपुर की जिला परिषद् सदस्या प्रियंका सिंह व मुखिया संघ अध्यक्ष संगम बाबा ने फिता काटकर किया उद्घाटन
✍️रजनीश रंजन/इसुआपुर ( सारण ) : इसुआपुर प्रखंड के निपनियाँ पंचायत के शिव मंदिर प्रांगण में विजयादशमी के अवसर पर रावण-दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसके पूर्व मंच का उद्घाटन इसुआपुर की जिला परिषद् सदस्या प्रियंका सिंह व इसुआपुर मुखिया संघ अध्यक्ष संगम बाबा ने फिता काटकर किया । वहीं आयोजन समिति ने 23 फिट के रावण का पुतला बनाया था । जिसे देखने के लिये शाम में हीं दर्जनों गाँवों से काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमर पङी थी । वहीं जिला परिषद् सदस्या प्रियंका सिंह व मुखिया संगम बाबा ने रावण के पुतले में आग लगाकर दहन किया ।
मौके पर भाजपा नेता धीरज सिंह, स्थानीय मुखिया रामप्रकाश दास, पैक्स अध्यक्ष राजेश सिंह व आयोजन समिति के सदस्य विनोद कुशवाहा, लक्ष्मण कुशवाहा, लक्ष्मण दास, अरविन्द दास, लव कुमार, मुकेश गुप्ता, दिपक कुमार उपस्थित थे ।




Recent Comments