विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान छपरा जं का महाप्रबंधक ने किया व्यापक निरीक्षण
छपरा : शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे,गोखपुर के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने छपरा-फेफना-इंदारा के विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान छपरा जं का व्यापक निरीक्षण किया ।
गोरखपुर से सेल्फ प्रोपेल्ड निरीक्षण यान से छपरा जं 11:30 पहुँचे ततपश्चात पहले वे निरीक्षण यान से छपरा कचहरी पर दुर्घटना राहत यान एवं मेडिकल यान हेतु साइडिंग बनाने के लिए साइट विजिट किया और ले-आउट प्लान देखा । तदुपरांत महाप्रबंधक छपरा जं लौटे और छपरा जँ रेलवे स्टेशन का व्यापक निरीक्षण किया । इस अवसर पर उनके साथ मंडल रेल प्रबंधक वी.के.पंजियार,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण सुधांशू शर्मा,मुख्य परिचालन प्रबंधक ए. के.सिंह,मुख्य विद्युत इंजीनियर बेचू राय, मुख्य सिगनल इंजीनियर आर.के.पाण्डेय ,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर/समन्वय अजय वार्ष्णेय, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रोहित गुप्ता,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आर.सी.श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर 2 प्रवीण कुमार पाठक, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर त्रयंबक तिवारी,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(O&F) अरविंद कुमार, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(C&W) बी.पी.सिंह समेत वरिष्ठ पर्यवेक्षक एवं निरीक्षक उपस्थित थे ।
महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने छपरा जं स्टेशन के पैदल उपरिगामी पुल का निरीक्षण किया और पुल पर से छपरा यार्ड रिमॉडलिंग, कनेक्टिंग लाइनों ,सेकेण्ड एंट्री, आई लैंड प्लेटफार्म,होम प्लेटफार्म तथा पैदल उपरिगामी पुल के विस्तारीकरण पर चर्चा की और विकास कार्यो को समीक्षा की । इसके पश्चात महाप्रबन्धक प्लेयफार्म के बाहर गार्ड एवं ड्राइवर क्रू लाबी, गार्ड एवं लोको पायलट रनिंग रूम का गहन निरीक्षण किया और साफ-सफाई एवं रख-रखाव के साथ अतिरिक्त भवनों के निर्माण एवं फ्लोरिंग के संबंध में संबंधित को निर्देश दिया। उन्होंने रनिंग रूम के कमरों का निरीक्षण करते हुए उसकी रसोईघर का भी व्यापक निरीक्षण किया और कुकिंग प्लेटफार्म बदलने और रसोईघर में प्रकाश की व्यवस्था पुख्ता करने का निर्देश दिया ।
इसके बाद उन्होंने स्टेशन पर स्थित महिला एवं पुरुष यात्री प्रतीक्षालय, अनरारक्षित टिकट काउंटर, सर्कुलेटिंग एरिया , स्टेशन कार्यालय ,कंप्यूटरिकृत यात्री आरक्षण केंद्र,अनारक्षित टिकट काउंटर एवं साधारण यात्री हाल का निरीक्षण किया और युटीएस काउंटर एवं साधारण यात्री हाल में प्रकाश एवं कूलिंग की व्यवस्था ठीक करने का निर्देश दिया ।
इसके उपरांत महाप्रबंधक ने छपरा स्टेशन के दूसरे छोर पर नविनिर्मित वाशिंग पीट एवं निर्माणाधीन सेकेण्ड इंट्री के वर्क ले आउट का अध्ययन किया और लम्बित कार्यों को पूरी गुडवत्ता के साथ समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया । उन्होंने एक औपचारिक वार्ता में बताया कि छपरा जं की यार्ड रिमॉडलिंग एवं लाइन कनेक्शन का कार्य जुलाई माह तक तथा सेकेण्ड एंट्री, आई लैंड प्लेटफार्म एवं होम प्लेटफार्म एक वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने छपरा जं के फुट ओवर ब्रिज के एक्सटेंशन एवं पार्सल हेतु पाथ वे बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने छपरा कचहरी एवं छपरा जं के मध्य तीसरी रनिंग लाइन को शीघ्र पूरा करने तथा छपरा ग्रामीण एवं खैरा के बीच निर्माणाधीन बाई पास लाइन तीव्रता से पूरा करने का निर्देश दिया । महाप्रबंधक ने यात्री सुख सुविधाओं के निरीक्षण के दौरान भीषण गर्मी में यात्रियों की सुविधा हेतु अबाध वाटर सप्लाई जारी रखने एवं स्टेशन पर व्यापक साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया।
इसके उपरांत महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल अधिकारियों समेत अपने निरीक्षण यान से मांझी पुल का निरीक्षण किया ,तदुपरांत फेफना-इंदारा खण्ड का विन्डो ट्रेलिंग निरक्षण करने हेतु रवाना हो गए।

Recent Comments