बाइक से गिर एक वृद्ध महिला हुई गंभीर रूप से घायल, पीएमसीएच रेफर
परसा/सारण
बनकेरवा परसा मार्ग पर सरैया शिव मन्दिर के समीप बाइक से गिर कर एक 55 बर्षीय बृद्ध महिला बुरी तरह घायल हो गई।घायल महिला को स्थानीय लोगो द्वारा उपचार हेतु समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसा में भर्ती कराया गया।जहाँ चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के उपरांत गंभीर हालत में महिला को बेतहर उपचार के लिए चिकित्सक ने पीएमसीएच रेफर कर दिया।घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि घायल महिला दरियापुर थाना क्षेत्र के दरिहरा भुआल गाँव निवासी शम्भु राय की पत्नी लालमती देवी अपनी बेटी के देवर दरियापुर के चतुर्भुज गाँव निवासी नरेंद्र कुमार के साथ डेरणी थाना क्षेत्र के खजौली गाँव से घर वापास जा रही थी।