विभिन्न विधालयों में सरदार पटेल की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किये गये

परसा
भारत के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जयंती के मौके पर प्रखंड तथा नगर पंचायत परसा बाजार के कई विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे रेडिएण्ट पब्लिक स्कूल भेल्दी
स्वामी विवेका नन्द पब्लिक स्कूल परसा तथा धनपत सिंह विद्यालय, पोरई में तैलय् चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाञ्जलि दिया गया।कार्यक्रम में भेल्दी थानाध्यक्ष सतीश कुमार रंजीत शण्डिल्य प्रियंका कुमारी मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह इंद्रमोहन सिंह के नेतृत्व में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका तथा छात्र छात्राओं ने एकता दौर किया।कार्यक्रम को संबोधित थानाध्यक्ष सतीश कुमार रंजीत शांडिल्य अर्जुन सिंह शैलेश कुमार गिरी चंदन सिंह विकास कुमार सिंह आदि ने लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि आजादी मिलने के बाद भारत के अंदर 565 रियासत थे।सरदार साहब ने अपने विलक्षण दूरदर्शिता के बदौलत रक्तहीन क्रान्ति करके 562 रियासत का विलय कराया।सरदार बल्लभ भाई पटेल को बिस्मार्क और लौहपुरूष कहे जाने की बाते कही गई।कार्यक्रम में भारत प्रसाद सुनील सिंह आदि उपस्थित थे।