
मांझी में आशा कार्यकर्ताओं का हड़ताल जारी
मांझी(सारण) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत व हड़ताल में शामिल सभी आशा के बुधवार को अस्पताल में कुरियर द्वारा दूसरे दिन भी टीकाकरण के लिए उठाव किये जाने वाले वैक्सीन को रोक कर हंगामा किया. इस दौरान अस्पताल के टीकाकरण कक्ष में मुख्य गेट पर वैक्सीन निकालने का विरोध किया. इसके बाद घण्टों गेट पर ही खड़ा होकर नारेबाजी की और आपने मांग को लेकर डटी रही.टीकाकरण कार्य को बाधित नही करने के लिये डॉक्टरों ने हड़ताली आशा कार्यकर्ताओं से काफी विनती की लेकिन उनकी एक न सुनी.




Recent Comments