लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनायी गयी

अमनौर /सारण
स्थानीय होती लाल रामनाथ महाविद्यालय के सभागार में प्राचार्य सुरेन्द्र कुमार गुप्ता के अध्यक्षता में सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया. इस मौके पर महाविद्यालय के सभी कर्मचारी एव छात्र, छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता के लिए शपथ लिया. शपथ के दौरान सभी लोगों ने कहा कि मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता,अखंडता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा. अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा. मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हु. मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा निष्ठा से संकल्प करता हूँ. इस अवसर पर मुख्य रूप से प्राचार्य सुरेन्द्र कुमार गुप्ता,एन, एस, एस के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो परवेज अहमद,प्रो मनीष कुमार गुप्ता,सुरेन्द्र सिंह,कन्हैया प्रसाद,संतोष कुमार,निर्मला देवी, विवेक आनंद,बसंत कुमार सिंह समेत छात्र,छात्राये उपस्तिथ थे.