मांझी/सारण। पिछले दिनों कटोखर गांव में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प मामले में पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार लोगों में एक पक्ष के हसनैन खान तथा दूसरे पक्ष के आत्मा चौधरी बताए जाते हैं। थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि कटोखर गांव में बीस अगस्त को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई थी जिसमें दोनो पक्ष से एक एक अलग-अलग प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। इस मामले में बाकी नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।




Recent Comments