बाइक से गिरा युवक गम्भीर रूप से हुआ घायल
ロ हेमन्त कुमार राय की रिपोर्ट मांझागढ़ (गोपालगंज): मांझागढ़ : स्थानीय थाना क्षेत्र पुरानी बाजार के अनिल चौधरी के पुत्र अनूप चौधरी अला पुर से बाइक चला कर मांझागढ़ बाजार में संचालित अपने पूजा स्टूडियो में आ रहा था इसी विच मिनी पावर हाउस बलुआ टोला के समीप सड़क पार कर रही बकरी को बचाने के कर्म में बाइक अनियन्त्रित हो गई जिसके कारण गिर गया जिससे गम्भीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था मे ग्रमीणों के सहयोग से स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में ईलाज हेतु भर्ती कराया गया जहाँ प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया गया घटना की जांच पुलिस कर रही है