अज्ञात वाहन के ठोकर से मजदूर की मौत
मांझी( सारण) : मांझी थाना क्षेत्र के नरपलिया बाजार के समीप मांझी बरौली मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन के धक्के से ईंट भट्ठा पर काम करने वाले एक मजदूर की मौत मंगलवार को अहले सुबह हो गयी तथा एक मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गया. घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार दोनो ईट भट्टे से मंगलवार को अहले सुबह घर वापस लौट रहे थे.इसी बीच पीछे से अनियंत्रित गाड़ी ने धक्के मार दिया.धक्का लगने के बाद एक कि मौत घटना स्थल पर ही हो गयी.जबकि एक गम्भीर रूप से घायल हो गया.सुबह दौडने वाले लड़को ने घायल को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचया जहां उसका इलाज चल रहा है. सूचना के बाद परिजनों ने घटना की जानकारी मांझी थाना की पुलिस को दी.मृतक की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के माली टोला गांव निवासी नथुनी मियां का पुत्र महजिद मियां के रूप में हुयी है.घायल मजदूर रघुनाथ गिरी मठिया गाव सुनील गिरी के रूप हुयी है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया.घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया.मृतक का एक पुत्र व चार पुत्री है.मृतक घर का एक कमाव सदस्य था.मृतक मदन सिंह के ईट भट्ठा पर काम वर्षो से काम करता था.अहले सुबह घर लौट रहा था।इसी बीच अज्ञात वाहन के धक्के से उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।