55 हजार के कुख्यात ईनामी को सारण पुलिस ने खूंटी से किया गिरफ्तार,दर्जनों हत्या और लूट के वांछित है अपराधी

छपरा(सारण)।
सारण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले का कुख्यात अपराधी राजेश सिंह की सारण पुलिस ने झारखंड के खूंटी से गिरफ्तार किया गया है। कुख्यात राजेश पर पुलिस मुख्यालय द्वारा 50 हजार का इनाम रखा गया था जबकि सारण पुलिस द्वारा 5 हजार का इनाम रखा गया था। गिरफ्तार राजेश पर बिहार सहित देश के कई राज्यों में आपराधिक घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। राजेश के साथ तीन अपराधकर्मी धर्मेंद्र तिवारी,हर्षित मिश्रा, और नागमणि सिंह की भी गिरफ्तारी हुई है।

एकमा फौजी हत्या में राजेश ने की थी सुपारी किलिंग

एकमा के तिलकार में जमीनी विवाद को लेकर फौजी गजेंद्र मिश्रा के हत्या में भी राजेश और इसके सहयोगी अपराधकर्मी हर्षित मिश्रा ने संलिप्तता स्वीकारी है। राजेश ने पुलिस को बताया कि हर्षित के माध्यम से सुपारी लेकर सेना के जवान गजेंद्र को गोली मारकर हत्या कर दिया था। इस हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और घटनास्थल से लूटी गई मोटर साइकिल भी बरामद किया गया है।

जिले सहित अन्तर्राज्यीय आपराधिक गुटो का सरगना है राजेश

गिरफ्तार कुख्यात राजेश पर बिहार सहित अन्य राज्यों में आपराधिक गुट का सरगना माना जाता है। राजेश छोटे छोटे गुट बनाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था। बिहार, झारखंड, उत्तरप्रदेश, उड़ीसा, महाराष्ट्र में कई घटनाओ को अंजाम दे चुका है जिसका अनुसंधान पुलिस द्वारा किया जा रहा है।

हत्या के नियत से गौरा ओपी प्रभारी पर भी चलाया था गोली

अपनी गिरफ्तारी को लेकर पीछा करते गौरा ओपी प्रभारी पर भी राजेश ने हत्या के नियत से गोली चलाई थी जो गोली एक महिला को लग गई थी जिसके बाद परिजनों द्वारा हंगामा किया गया था।

बिभिन्न हत्याकाण्ड में प्रयुक्त हथियार, मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद

गिरफतार अपराधियो के साथ 4 पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस, मोबाइल और मोटरसाइकिल भी बरामद किया है।एकमा सहित कई हत्याकांड में इन हथियारों का उपयो किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों पर दो दर्जन से ज्यादा प्राथमिकी विभिन्न थानों में दर्ज है