तरैया(सारण)। थाना क्षेत्र के देवरिया पेट्रोल पम्प के पास बाइक के धक्के से घायल दो भाइयों में से एक कि मौत बुधवार को हो गई थी।जिसको लेकर बेलहरी गांव के मृतक मोतीलाल राम के भाई रामजीत राम ने स्थानीय थाने में बाइक चालक पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि 17 अगस्त को तरैया से मैं अपने भाई के साथ साइकिल से अपने घर बेलहरी जा रहे थे कि देवरिया पेट्रोल पंप से पहले मुन्ना सहनी के घर के नजदीक बाइक नम्बर बीआर 06 एबी 5664 का चालक तेजी एवं लापरवाही से बाइक चलाते हुए आया और पीछे से साइकिल में धक्का मार दिया।जिसमें हम दोनों भाई जख्मी हो गए।आस पास के लोगो के सहयोग से हम दोनों भाइयों को रेफरल अस्पताल तरैया ले जाया गया।जहाँ गम्भीर रूप से घायल मेरे भाई मोतीलाल राम को चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया।इलाज के दौरान मेरे भाई की मृत्यु 18 अगस्त 2021 को हो गई।पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।