मांझी । प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के आह्वान पर आज शाम नौ बजे से नौ मिनट तक दीप अवश्य जलाएं। संदेश का महत्व समझें। कृत्रिम लाइट बुझा दें और युग युगांतर से चली आ रही परम्परा को पुनर्जीवित करें। अर्थात कुछ क्षण के लिए बनावटीपन से दूर हो जायँ। और वह क्षण अपने आराध्य को सौंप दें। अति आधुनिकता के चकाचौंध से दूर रहकर अपने भीतर के प्रकाश को जाग्रत करें। नौ मिनट तक अपने अपने आराध्य की आराधना करें। तभी आप इस विश्वब्यापी संक्रमण पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। आज पूरा विश्व कोरोना के आगे नतमस्तक है। पीएम सीएम डीएम कोई आपको नही बचा सकता। चूंकि इसका इलाज अब तक विकसित नही किया जा सका है। कोरोना ने सबको एक कतार में ला खड़ा किया है।धनवान शक्ति व सामर्थ्यवान तथा बलवान होना पौरुषता की पहचान बीते दिनों की बात होकर रह गई। कोरोना ने अंतः शक्ति का अहसास व भान करा दिया। मनुष्य का अहम चूर चूर हो गया भ्रम मिट्टी में मिल गया। अब सिर्फ और सिर्फ आपका एकांत रहना तथा अंदर के प्रकाश को दैदीप्यमान करना ही सुरक्षा कवच है। कोरोना ने प्रकृति की ताकत का अहसास करा कर हमें पुनः आध्यात्मिकता की ओर लौटने का संदेश दे दिया है।