सारण :मुखिया ने जरूरतमंद के बीच बांटी कम्बल 

 मशरक(सारण):
प्रखंड क्षेत्र के आरना पंचायत के  मुखिया अनील  ठाकुर ने स्थानीय  निर्धन, असहाय और गरीब लोगों के बीच  ठंड के के प्रचंड कहर को देखते हुए कल कंबल का वितरण किया गया है ।उन्होंने कहा कि हमें सही रुप मे गरीब, निर्धन और असहाय लोगों की सेवा करने से मुझे काफी सुकून मिलता हैं जब इन लोगो द्वारा आशिर्वाद दिया जाता है तो मुझे लगता है कि मेरी सामाजिक सेवा सार्थक हो गई ।इन्हीं बर -बुजुर्ग लोगों के आशीर्वाद से मुझे आरना पंचायत के प्रतिनिधि के रुप मे मुखिया के पद पर खड़ा हू  आज मैं जो भी हू पंचायत के जनता के बदौलत ही हू ।मौके पर शिक्षक नेता संतोष कुमार सिंह ,अभय सिंह ,मुन्ना सिंह, रहमत अली मुनेश्वर प्रसाद ,मुन्नीलाल राम  आदि सहित दर्जनों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।