बदमाशों ने दरबार सिनेमा के सामने की हवाई फायरिंग
✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
नगर थाना क्षेत्र के दरबार सिनेमा के सामने
मंगलवार की देर संध्या बाइक सवार बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी।
फायरिंग की आवाज सुनकर वहां कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक अपराधी फरार हो गए। बाद में सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने मामले की छानबीन की।लोगों का मानना है कि अपराधी किसी युवक पर फायरिंग कर रहे थे तब तक वह युवक सब्जी मंडी में भाग गया और अपराधी जेपी चौक के तरफ निकल गए। नगर थाना इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित ने बताया कि लोगों की सूचना पर घटनास्थल की जांच की गई जांच के दौरान कुछ नहीं मिला।




Recent Comments