
जमुई में आंगनबाड़ी केंद्रों को दी गई लंबाई मापक मशीनें
जमुई : आंगनबाड़ी में बच्चे की कुपोषण से मुक्ति हेतु लंबाई एवं बजन की मशीनें कराई गई उपलब्ध सोमवार को सदर प्रखंड के आईसीडीएस कार्यालय में सेविका एवं सहायिका को उक्त मशीनें दिया गया बताते चलें कि जहां पूरे राज्य भर में बजन एवं लंबाई मापक मशीन 3 माह पूर्व ही उपलब्ध करा दिया गया है वही जमुई सदर प्रखंड के विभागीय उपेक्षा के कारण उक्त मशीनें सोमवार को दिया जा रहा है पूछे जाने पर सीडीपीओ नीतू निहारिका ने दो टूक शब्दों में बताया कि यह विभागीय कार्य है इससे अखबार को या आम लोगों का कोई लेना देना नहीं उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी का आदेश है किसी भी तरह का आईसीडीएस की खबर अखबार को नहीं देना है।
अब सवाल यह उठता है सरकारी विभाग के कर्मी तय करेंगे कि कौन सी खबर अखबार छापे या ना छापे।




Recent Comments