सीवान :राशि निकाल स्कूल भवन निर्माण न कराने पर एचएम के खिलाफ एफआइआर
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर
रघुनाथपुर (सिवान) :
बीईओ गयासुद्दीन अंसारी ने प्रखंड के गभिरार पंचायत की बीन टोला नया प्राथमिक विद्यालय के तत्कालीन
प्रधानाध्यापक ललन सिंह पर राशि निकाल कर भी विद्यालय भवन का निर्माण पूरा न कराने पर एफआइआर दर्ज कराई गई है।
प्राथमिकी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2012-13 में विद्यालय में नया भवन निर्माण सर्व शिक्षा अभियान के तहत 11 लाख 67 हजार 25 रुपये
की लागत से करना था। इन्होंने जितने का कार्य कराया, उससे दो लाख चार हजार 115 रुपये की अधिक निकासी कर ली।
18 प्रतिशत ब्याज के हिसाब से यह राशि दो लाख 84 हजार 945 रुपये हो गई। इसे जमा करने के आदेश दिए गए थे। इस आदेश की अनदेखी करने पर एफआइआर दर्ज करानी पड़ी।




Recent Comments