
बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश, मढ़ौरा से ढ़ाई महीने का चोरी बच्चा मधेपुरा से सकुशल बरामद
दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा (सारण)। मढ़ौरा थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव से चोरी गया ढाई साल का बच्चा सकुशल बरामद कर लिया गया। चोरी की घटना में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी कर पुलिस ने कांड में शामिल बच्चा चोर गिरोह के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया। शनिवार को सारण ग्रामीण एसपी संजय कुमार ने मढ़ौरा एसडीपीओ कार्यायल में कांड उद्भेदन के संबंध में बताया कि पीछले 12 नवंबर 2025 को पीड़िता मां मढ़ौरा थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव निवासी चंदन नट की पत्नी किरण देवी ने अपने ढ़ाई साल के बच्चे की चोरी का मामला मढ़ौरा थाने में कांड संख्या 746/25 दर्ज कराया था। जिसको लेकर सारण एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को पहले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और उनके निशानदेही पर फिलहाल पुलिस ने चोरी गया बच्चा को मधेपुरा जिले के बिरेल गांव के नागेशवर साह के पुत्र पप्पू साह के घर से सकुशल बरामद हुआ है। जिसके बाद घटना में संलिप्त पप्पू साह के साथ एक अन्य अभियुक्त समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना अंतर्गत बघरा गांव के चंदेश्वर राय के पुत्र अंतू राय को भी गिरफ्तार किया गया है। पूर्व में गिरफ्तार सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के झखरी गांव के नागेंद्र राम के पुत्र सोनू कुमार, मढ़ौरा थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव के पुनीत राम का पुत्र विकास कुमार, उसी गांव का बिरेंद्र राम का पुत्र गोविंदा राम और तरैया थाना क्षेत्र के डेवढी गांव का राजकुमार सिंह के पुत्र प्रिंस कुमार का नाम शामिल हैं। ग्रामीण एसपी द्वारा बताया गया कि अभियुक्त की बच्चा चोर गिरोह ने साढ़े पांच लाख रुपए में बच्चा को बेचा गया था। बच्चे की सकुशल बरामदगी के साथ ही अभियुक्तों के पास से तीस हजार रुपए नकद, घटना में प्रत्युक्त बोलरो गाड़ी भी बरामद किया गया है। अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है। इस मौके पर मढ़ौरा एसडीपीओ नरेश पासवान व अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे।




Recent Comments