
दो दिनों से लापता युवक का शव गांव के पास पोखरा से बरामद
गोरेयाकोठी(सिवान) ।सतवार पंचायत के पचपकड़िया गांव निवासी इम्तियाक अली पुत्र रिजवान अली का सोमवार की सुबह गांव के पास पोखरा से संदिग्ध हालात में शव बरामद हुआ। ग्रामीणों के माने तो युवक का शव पानी मे तैरते हुए किनारे पर आ गया था जिसको ग्रामीणों ने बाहर निकाला। आपको बताते चलें कि मृतक रिजवान शनिवार शाम 4 बजे के आस पास अपने गांव के चवर स्थित अपना खेत देखने गया था। लेकिन वह वापस लौट कर नहीं आया। इस बात की सूचना परिवार वालो ने ग्रामीणों को दी तो एक दर्जन से अधिक गांव वालों ने गांव के पास चवर में ढूढने का काफी प्रयास किया लेकिन सब विफल रहा। अगले दिन यानी रविवार को भी गांव वालों में मृतक रिजवान को काफी ढूंढने की कोशिश की लेकिन रिजवान कही नहीं मिला। सोमवार को रिजवान का शव ग्रामीणों ने चवर के पानी में तैरता हुआ देखा तो सबके होश उड़ गये। देखते हुए देखते ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। मृतक रिजवान का शव पानी मे तैरने की जानकारी ग्रामीणों ने स्थानीय मुखिया को दी। मौके पर स्थानीय मुखिया ने पहुंच कर इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। साथ ही इस बात की जानकारी गोरेयाकोठी सीओ विकाश कुमार सिंह को भी दिया। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर सीवान पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इस बात की जानकारी राजद प्रदेश सचिव ई. बिपिन कुशवाहा को मिली तो मौके पर पहुंच कर मृतक के परिजनों को संवेदना ब्यक्त की तथा सरकार और जिला प्रशासन से मुआवजा राशि देने की बात कही।




Recent Comments