
नगरा ।विद्युत विभाग की ओर से बकाए वसूली व बिजली चोरी रोकने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत नगरा बाजार पर लगभग दर्जनो बकाएदारों के कनेक्शन काट दिया गया साथ ही 23 लोगो से बकाया बिजली बिल लगभग 2 लाख 77 हजार 215 रुपये की वसूली की गई।साथ ही बिजली चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति पर कार्रवाई की गई है।वहीं इस सबंध में नगरा जेई मोहम्मद ओबैदुल्लाह अंसारी ने बताया कि बिजली बिल के बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया है साथ ही 23 उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल वसूल गया है।इस मौके पर बिजली कर्मी मुकेश नन्दन,गौरव कुमार,मनीष कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।




Recent Comments