मढ़ौरा( 30-12-21)। भारतीय जनता पार्टी मढौरा पूर्वी मंडल की मंडल कार्यसमिति की बैठक महेंद्र तेजनारायण इंटर कॉलेज बिक्रमपुर के प्रांगण में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा ने की।बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने कहा कि संगठन का रीढ़ कार्यकर्ता होतें है। पार्टी के द्वारा दिए गए कार्यक्रमों को बुथ स्तर पर करने का आग्रह किए।कार्यकर्ता आदरणीय प्रधानमंत्री के जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन पहुचाने काम करें जिससे प्रत्येक व्यक्ति को को इसका लाभ मील पाये। बैठक में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष सह मढौरा विधानसभा प्रभारी लालबाबु कुशवाहा ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा 122 जनकल्याणकारी योजना चलाई जा रहीं हैं! सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक कैसे पहुंचे इसकी चिंता प्रत्येक कार्यकर्ता करना चाहिए। बिहार में एनडीए की सरकार बेहतर काम कर रहीं हैं।जिला के सोशलमीडिया प्रभारी नीतीन वर्मा ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को नमो एप डाउनलोड करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों की जानकारी मिलतें रहेगा! धन्यवाद ज्ञापन मंडल महामंत्री धर्मनाथ सिंह ने की। मुख्य रूप से बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता, तेजनारायण सिंह, चन्देश्वर सिंह, कन्हैया सहनी, लालबाबु सिंह, मनोज साह, सनफुल राय, राजकिशोर राय, मीना देवी, सविता देवी, मंजु देवी, कृष्णावती देवी, चन्द्रावती देवी सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।