
बकरीद व रक्षाबंधन पर्व को लेकर अमनौर थाना में आयोजित की गई शांति समिति की बैठक
अमनौर/सारण: बकरीद व रक्षाबंधन पर्व को लेकर स्थानीय थाना परिसर में थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बकरीद तथा रक्षाबंधन का पर्व शांतिपूर्ण व भाईचारे के साथ मनाया जाएगा. बैठक में मौजूद हिंदू व मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि यहां सभी पर्व आज तक शांति व उत्साह के साथ हम सभी मनाते आए हैं .थानाध्यक्ष विश्व मोहन राम ने बताया कि किसी प्रकार की अफवाह से परहेज करना है .किसी प्रकार की कोई सूचना हो तो मुझे अवश्य अवगत कराएंगे .बैठक में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, मुखिया पति विजय कुमार विद्यार्थी, अरुण सिंह ,शिक्षक नवीन पुरी, मनोरंजन कुमार सिंह, महेश प्रसाद सिंह, मकसूद आलम, सेराज पैक्स अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ,अमरजीत कुमार ,आलम अब्बास मियां आदि दर्जनों लोग शामिल




Recent Comments