दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया में 09 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पश्चिम चंपारण ने स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों के सम्मान में मार्च निकाला। भाकपा जिला कार्यालय से निकल कर सम्मान मार्च शहर के विभिन्न मार्ग से भ्रमण करते हुए, शहीद पार्क पहुंचा, जहां शहीदों की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित किया। मार्च के माध्यम से भाकपा ने कई सवाल भी उठाया। देश के लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा, किसानों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, बाढ़ से क्षति फसलों के मुआवजे की मांग, अल्पसंख्यकों, दलितों, महिलाओं की रक्षा, बेतिया को जलजमाव से मुक्त करने, बगहा को राजस्व जिला घोषित करने, गरीबों के उजाड़ अभियान पर रोक लगाने आदि मांगो को रखा। उपर्युक्त बातें भाकपा जिला मंत्री ओमप्रकाश क्रांति ने कही। उन्होंने कहा कि इस देश को आजाद कराने में सभी वर्ग के लोगों की भागीदारी रही। संविधान निर्माताओं ने भारत में साम्यवाद को मजबूत बनाया, लेकिन आज संविधान एवं उसकी आत्मा पर लगातार हमले हो रहे हैं, जो न्यायोचित नहीं है। देश के कारपोरेट घरानों को खुश करना एवं लाभ पहुंचाने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रेलवे, बैंक का निजीकरण किया जा रहा है। जिसे लोक कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को खतरा उत्पन्न हो रही है। भाकपा की सभी प्रगतिशील विचारों से अपील हैं कि हमें इस तरह की स्थिति में राष्ट्रीय एकता बनाकर देश एवं संविधान की रक्षा के लिए संकल्पित रहने की आवश्यकता है। कांति दिवस पर आयोजित सम्मान मार्च कार्यक्रम का नेतृत्व राधा मोहन यादव ने किया, जबकि बबलू प्रसाद, सुबोध मुखिया, कैलाश दास तुलसी शर्मा ज्वाला कांत दुबे, अशोक मिश्रा, योगेंद्र शर्मा, चंद्र भूषण सिंह, खलीजुम्मा तारकेश्वर चौधरी, केदार चौधरी, राजीव रंजन झा, रेवकान्त त्रिवेदी मुन्ना शुक्ला, हरिशंकर साह, मदन शर्मा, हरेंद्र द्विवेदी शामिल हुए।





Recent Comments