स्वच्छता कर्मचारी की अवैध बहाली का आरोप

मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड के बंगरा पंचायत के अधिकांश वार्ड सदस्य पंचायत के मुखिया के मनमानी और सरकारी नियमों का उल्लघंन कर बिना आम सभा किए अवैध ढंग से स्वच्छता कर्मचारी का चयन करने का मामला सामने सोमवार को आया जिसमें पंचायत के अधिकांश वार्ड सदस्यों ने उप मुखिया की मौजूदगी में प्रखंड कार्यालय में पहुंच बीडीओ मो आसिफ को लिखित आवेदन दिया वही उनके द्वारा वरीय पदाधिकारियों को लिखित शिकायत डाक से भेज दर्ज कराई गई। मौके पर उप मुखिया शिव कुमार राय ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के 15 पंचायतों में से दो पंचायत का चयन कचड़ा प्रबंधन में किया गया जिसमें पंचायत के हरेक वार्ड में कचड़ा प्रबंधन के तहत दो स्वच्छता कर्मचारी का चयन वार्ड सदस्य के मौजूदगी आम सभा से स्वच्छता कर्मचारी का करना हैं पर पंचायत की मुखिया लालती देवी, मुखिया प्रतिनिधि पप्पू सिंह और पंचायत सचिव कृष्णदेव राम मिलीभगत कर फर्जी तरीके से पंचायती राज के सारे नियमों को अनदेखी कर गलत ढंग से चयन कर लिया जो गैरकानूनी हैं।सभी वार्ड सदस्यों ने नियमानुसार आम सभा कर स्वच्छता कर्मचारी का चयन करने का आग्रह किया वही पहले से कागजों में चयन हुए सभी निरस्त की जाएं और कानूनी कार्रवाई की जाएं।