मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में कपड़े की दुकान में अवैध शराब चोरी छिपे बिक्री करने की गुप्त सूचना पर पुलिस इंस्पेक्टर राधेश्याम प्रसाद ने सोमवार को एएलटीएफ टीम के साथ छापेमारी की। जिसमें यादव ड्रेसेज से 42 पीस फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब बरामद किया गया वही कपड़ा दुकानदार पुलिस बल को आता देख मौके से फरार हो गया। वही पुलिस इंस्पेक्टर राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि रेडिमेट कपड़े के दुकान में अवैध शराब की बिक्री की जा रही है जिस पर एएलटीएफ टीम को लेकर छापेमारी की गई तों दुकान में कपड़े के कार्टून में छुपा कर रखा 42 पीस फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब बरामद किया गया जो 7 लीटर के करीब है। उन्होंने बताया कि दुकानदार सियरभुक्का गांव निवासी राहुल राय पिता धुपी राय हैं जो यादव ड्रेसेज के नाम से स्टेशन रोड में दुकान चलाता है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वही मौके पर राजस्व अधिकारी श्वेता श्री की मौजूदगी में दुकान को सील कर दिया गया। वही प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।