कटेया (गोपलगंज):

19 जनवरी 2020 को जल जीवन हरियाली,नशा उन्मूलन,दहेज प्रथा एवं बाल विवाह के खिलाफ़ आयोजित मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा कई दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जिसको देखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार चौबे के नेतृत्व प्रखंड सभागार में सोमवार के दिन सभी सेक्टर नायक एवं सब सेक्टर नायकों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमें मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा की गई एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक के उपरांत जनता को जागरूक करने के लिए सेक्टर नायक एवं सब सेक्टर नायकों द्वारा बाइक रैली निकाली गई ।यह रैली प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार चौबे के नेतृत्व में निकाला गया। यह रैली प्रखंड मुख्यालय से कटेया नगर होते हुए सोहनरिया बाजार,सोहनारिया बाजार से पकहां होते हुए प्रखंड मुख्यालय वापस पहुंची।
आयोजित रैली में मुख्य रूप से अंचलाधिकारी अफजल हुसैन, कार्यपालक पदाधिकारी राहुल धर द्विवेदी,विश्वरंजन स्वरूप पाठक, सभी सेक्टर नायक एवं सब सेक्टर नायक शामिल रहे।