गड़खा।गड़खा प्रखंड के पचपटिया पंचायत में पैक्स चुनाव लड़ रही एक प्रत्याशी का दो जगह वोटर लिस्ट में नाम होने का मामला सामने आया।जिसके बाद ग्रामीणों ने डीएम वीडियो समेत अन्य पदाधिकारी को लिखकर कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीण चित्तनारायण राय और किशोरी राय ने दिए आवेदन में कहा है कि गांव की प्रेमशिला देवी का नाराव पंचायत में वोटर लिस्ट में 262 पर नाम है, जबकि पचपटिया पंचायत में 1395 पर नाम है।जबकि किसी भी वोटर का देश में कहीं एक जगह ही वोटर लिस्ट में नाम होनी चाहिए। वोटर लिस्ट में फर्जी कर लाभ उठाने की कोशिश की गई है।इतना ही नही इनके परिवार के कोई अन्य सदस्यों को भी दो दो जगहों पर वोटर लिस्ट में नाम है। इस संबंध में प्रेमशीला देवी का पक्ष जानने के लिए फोन की गई,पर उनका नम्बर सेवा में नही थी। बीडीओ सह निर्वाचित पदाधिकारी मो मैईनुद्दीन ने कहा कि चितनारायण राय द्वारा प्रेम शिला देवी के नामांकन रद्द करने का आपत्ती दिया गया था।आरोप था कि उनका नाराव और पँचपतिया में मतदाता सूची में नाम है। इसलिए नामांकन रद्द किया जाए लेकिन अभी पँचपतिया पैक्स का चुनाव है। अगर किसी व्यक्ति का नाम पँचपतिया के पैक्स सूची के रूप में है तो उसका नामांकन रद्द नहीं किया जा सकता।




Recent Comments