नालंदा : स्वच्छता ग्राही संघ ने उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को सौंपा ज्ञापन व मांग पत्र

#कुमुद रंजन सिंह/नालंदा : पटना में मंगलवार को उप मुख्यमंत्री के आवास पर जनता दरबार के सभागार में संघ के मंडली अपनी समस्या को सुशील मोदी को लिखित आवेदन के साथ रखी, व अपनी मांग पत्र से अवगत कराते हुये जिले व राज्य के स्वच्छता ग्राहियों व प्रेरको के मानदेय भुगतान व अन्य समस्याओं से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर स्वच्छता ग्राही संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री सरिता कुमारी, राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमुद रंजन सिंह, जिलाध्यक्ष मुन्ना कुमार, जिला सचिव उत्तम कुमार, अनिल रजक, सिंपी कुमारी ने स्वच्छता ग्रहियो के समस्याओ से अवगत कराते हुई अपनी बातों को रखा।जिसपर उप मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी नालन्दा को फोन पर समस्याओ के जानकारी ले कर जरूरी निर्देश देकर समस्याओं के समाधान करने को कहा।