संजय विजित्वर ( हाजीपुर)। स्थानीय शिवाजी-द्वार के समीप भारत माता मंदिर पर सेवा सप्ताह के अन्तर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर क्रमबद्ध दीपक जलाए गए और खुशी जाहिर की गई ।इस अवसर पर हाजीपुर के विधायक अवधेश सिंह , नगर अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौरसिया,पवन कुमार, वाणिज्य प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सतीश जायसवाल ,सहित भाजपा के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।कार्यक्रम के आरंभ में उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे को तिलक लगाया और फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम की जयघोष भी किए।सब ने अपने हाथों दीपक जलाकर प्रधानमंत्री की दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की और उनके नाम का जयघोष किए।