पानापुर (सारण )बुधवार को गस्ती पर निकली स्थानीय थाने की पुलिस ने टोटहां जगतपुर गांव से एक बाईक पर लाद कर ले जा रहे 35 लीटर देशी शराब के साथ दो धंधेबाजो को धर दबोचा।बताया जा रहा है कि थाने के एसआई प्रमोद कुमार एवं एएसआई दिनेश्वर सिंह पुलिस बल के साथ गस्ती पर निकले थे।वे लोग जैसे ही टोटहां जगतपुर मोड़ के पास पहुंचे शराब लादकर जा रहे धंधेबाज अपनी बाईक लेकर भागने लगे। जिसे पुलिस द्वारा घेरकर पकड़ लिया गया।पकड़े गए शराब धंधेबाजो की पहचान थाना क्षेत्र के चिमनपुरा गांव निवासी विशाल कुमार राय एवं पप्पु कुमार राय के रुप में हुई जिनके पास से 35 लीटर शराब बरामद किया गया है।साथ ही बाईक भी जब्त कर ली गई है।एसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।