पूर्व प्राचार्य स्व. राजेन्द्र सिंह कश्यप की मनी 25 वीं पुण्यतिथि


मढ़ौरा(सारण). स्थानीय पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज के संस्थापक व पूर्व प्राचार्य स्व. राजेन्द्र सिंह कश्यप की 25वीं पुण्यतिथि मनाई गयीं.प्रभारी प्राचार्य प्रो विद्याभूषण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सभा मे स्व. कश्यप जी की ब्यक्तिव व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।सभा में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने स्व कश्यप के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रधांजलि अर्पित की.इस मौके पर इंटर कॉलेज के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी उपस्थित रहे.

आपको बता दें कि स्व. राजेन्द्र सिंह कश्यप हमेशा राष्ट्र एवं समाज के प्रति चिंतनशील विचार और दूरदृष्टि रखने वाले ब्यक्तित्व के पुरुष थे. उनका हिंदी के अलावे भोजपुरी भाषा के प्रति भी गहरा लगाव था. उनके द्वारा लिखा गया अनेक लेखों में शहादत केसुमेरु,पहरुए जाग उठे,
जागरूक की जय निश्चित,
राष्ट्र की विधि पर अमनौर
जैसी अनेक रचनाओं ने समाज को दिशा देने का काम किया. उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया.