अमनौर।बिना मास्क के चल रहे लोगों को जागरूक करने के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा मास्क चेकिंग अभियान चलाया. मंगलवार को बीडीओ विभु विवेक ने अमनौर बाजार में माइकिंग कर लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि अभी कोरोना पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ  है. इसमें जानबूझकर लापरवाही नहीं बरतें .बिना मास्क के घर से बाहर नहीं निकले. वहीं अमनौर चौक मास्क चेकिंग अभियान के तहत बीडीओ बिभु विबेक,सीओ सुशील कुमार,थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार आदि अधिकारियों ने बिना मास्क के वाहन चालक तथा बाजार में बिना मास्क के घूम रहे लोगो का चलान काटा.   अधिकारियों ने कहा कि बिना  दुकानदार व ग्राहक बिना मास्क के पाए गए तो दुकानदार के बिरुद्ध सख्त करवाई की जायेगी.